शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

सत्य

सनातन का सत्य यही ।
 सनातन का अंत नही ।
               सृष्टि का चक्र यही ।
                असुरों का अंत नही ।
  हर युग में हुआ यही।
  हैं रावण कंस यहीं। 

   .. विवेक दुबे.....

सत्य में बड़ा सतित्व है।
 असत्य बड़ा विचित्र है।
 आता बढ़चढ़ कर सामने,
 सत्य होता नही भृमित है।

.. विवेक दुबे..

कुछ लिखो अपना कुछ कहो अपना।
 सत्य नही जीवन जीवन एक सपना।

....विवेक दुबे©...
 इतिहास लिखें न हम कल का।
 इतिहास लिखें हम कल का।
      राह बदल दें हम सरिता की,
      सत्य लिखें हम पल पल का।

  .... विवेक दुबे©....


साँझ तले उजियारा छुप जाता है।
 अँधियारा तो आता ही आता है।

दुःख ही सत्य जगत का,
सुख तो बस आभास है।
 अंधकार से लड़ते लड़ते,
 हारा हर दम प्रकाश है ।
 ...

दीपक ने उजियारा ही बांटा है ।

 नीचे अपने अंधेरा ही काटा है ।

 हर रात की यही कहानी है।
 सुबह तक रात तो बितानी है।

...
दीप उजियारा बाँटता है।

 नीचे अंधेरा काटता है।

...विवेक दुबे,"निश्चल"..





कोई टिप्पणी नहीं:

कलम चलती है शब्द जागते हैं।

सम्मान पत्र

  मान मिला सम्मान मिला।  अपनो में स्थान मिला ।  खिली कलम कमल सी,  शब्दों को स्वाभिमान मिला। मेरी यूँ आदतें आदत बनती गई ।  शब्द जागते...