मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

हालतों से डरकर क्या होगा

763
हालतों से डरकर क्या होगा ।
घुट घुट के मरकर क्या होगा ।

लड़ जा ले साहस को अपने ,
देखें तो लड़कर क्या होगा ।

हार हुई हरदम हालातों की ,
साहस से बढ़कर क्या होगा ।

चलता चल दूर क्षितिज तक ,
कुंठाओं में घुटकर क्या होगा ।

 सहज सुहानी यादें मन भीतर ,
 चिंता मन में धरकर क्या होगा ।

"निश्चल" आज यही है साथ यही है ,
कल की चिंता करकर क्या होगा ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@...
डायरी 7

वचपन

762
वो अंजान सा बचपन ।
वो नादान सा बचपन ।

उम्र के कच्चे मकां में ,
वो मेहमान सा बचपन ।

 इस ज़िंदगी के सफ़र में ,
 एक पहचान सा बचपन ।

 खोजता ख़ुद को ख़यालों में ,
  रहा अहसान सा बचपन ।
 ...विवेक दुबे"निश्चल"@....
डायरी 7

आओ कान्हा

 758
आओ कान्हा,
        दया दिखाओ कान्हा ।

छाओ चित में,
        मोहे न बिसराओ कान्हा ।

करुण पुकार सुनो मेरी,
      तुम कृपा बरसाओ कान्हा ।

हार रहा मन मन के हाथों,
       राह तुम दिखलाओ कान्हा ।

 जीत सकूँ स्वयं स्वयं के आगे ,
    स्वयं को हर ले जाओ कान्हा ।

 नयन बिलोकत पल छिन पल छिन ,
    सखी सी प्रीत निभाओ कान्हा ।

भाव भरे यह मन भीतर गहरे ,
    गोपी सा रास रचाओ कान्हा ।

 गीत गढूं नित नित तेरे ,
    अधरन प्यास बुझाओ कान्हा ।

 विनय यही बस लाज रखो मेरी ,
"निश्चल"को न बिसराओ कान्हा ।

आओ कान्हा, दया दिखाओ कान्हा ।
छाओ चित में,मोहे न बिसराओ कान्हा ।

..... विवेक दुबे"निश्चल"@...
डायरी 7
Blog post 4/2/2)

प्रचण्ड चंड नन्दनी

758
प्रचण्ड चंड नंदनी ।
 असुर शीश खंडनी ।
     महा पाप भंजनी ।
      महा देव वंदनी । 

 सहस्त्र कोटि भानु सम ,
 दिव्य तेज धरणी ।
       पाप के विनाश को ,
      महा माया रजनी ।

श्वेत वस्त्र धार के ,
 अशेष ज्ञान प्रदायनी ,
     महा ज्ञान प्रकाशनी  ।
     नमामि देवी नमोस्तुते ।
..... विवेक दुबे"निश्चल"@....
डायरी 7

गजल

757
- राज़-ऐ-वक़्त ---

2122 , 12 12 ,22

दूर कितना रहा , ज़माने में ।
कर सफ़र मैं तन्हा,वीराने में ।

 छूटता सा चला कहीं मैं ही ,
 यूँ नया सा शहर ,बसाने में ।

ढूँढ़ती है नज़र निशां कोई ,
क्यूँ मुक़ा तक ,चलके आने में ।

खोजता ही रहा कमी गोई ,
नुक़्स मिलता नही ,फ़साने में ।

रोकता चाह राह के वास्ते ,
चाँद भी हिज़्र तले,ढल जाने में ।

जूझती है युं रूह उम्र सारी ,
जिंदगी के रिश्ते निभाने में ।

राज़ है वक़्त में छुपा कोई   आज"निश्चल"मुझे,बनाने में ।

.... विवेक दुबे"निश्चल"@....

डायरी 7

रोकती चाह चाँद के वास्ते ,
चाँदनीं हिज़्र तले,ढल जाने में ।

छोड़ती राह चाँद के वास्ते ,
चाँदनी हिज़्र तले ढल जाने में ।

यूँ ही तुम मुझसे वात करते हो ।

गजल



ग़ज़ल प्रतियोगिता

बहारों ने तुझको पुकारा भी होगा ।
मिलाने निग़ाहें संवारा भी होगा ।
झुकाकर निग़ाहें बड़ी ही अदा से ,
इशारों में दिल को हारा भी होगा ।
चढ़ा इश्क़ परवाज़ राहे ख़ुदा में ।
हुस्न आइने में उतारा भी होगा ।
चला हूँ डगर पे तुझे साथ ले के ,
कहीं तो मुक़द्दर हमारा भी होगा ।
नही है सफर पे मुसाफ़िर अकेला,
मुक़ा मंजिल पे इक हमारा भी होगा ।
रहेंगे जहाँ पे सफर में अकेले ,
वहाँ पे दुआ का सहारा भी होगा ।
बहा है सदा साथ "निश्चल" दर्या के ,
कही तो युं मेरा किनारा भी होगा ।


     ....विवेक दुबे"निश्चल"@....




गुरुवार, 16 जनवरी 2020

कुछ मुक्तक

 890
हसरतों के सँग भागता रहा ।
 जिंदगी से यूँ ही राबता रहा ।
  एक सफ़र सहर के वास्ते ,
 साँझ उजाले में जागता रहा ।
  .... 
891
बीते कल को स्वीकार किया मैंने ।
हाँ यूँ जीवन से प्यार किया मैंने ।
आते उजले कल की अभिलाषा में ,
"निश्चल" पल को दुलार किया मैंने ।
..
892
दूर खड़ा मन देखे ,
मन की हलचल को ।

आते आकर जाते ,
आते जाते हर पल को ।

मोह नही अब कोई ,
अपनी पहचानों का ,

जान गया अब वो ,
मन से मन के छल को ।

...विवेक दुबे"निश्चल"@...
893
यात्रा स्वयं में स्वयं की ।
खोज यही जीवन की ।
चला यहीं "निश्चल"मन 
परिधि इतनी ही मन की ।
...विवेक दुबे"निश्चल"@..
डायरी 3

894
बस एक यही यथार्थ है ।
पिता नही कभी स्वार्थ है ।
चलता है सतत निरंतर ,
ज़ीवन रण का वो पार्थ है ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@..
895
मन दर्पण में श्याम निहारे है ।
यूँ राधा अपना रूप सँवारे है ।
पुलकित मन आलोकित नैना ,
चित धड़कन श्याम पुकारे है ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@..
896
 दुआओं का यूँ असर होता है ।
खुशनुमा ज़िंदगी बसर होता है ।
गुजरती है कश्ती जो तूफ़ान से ,
तो समंदर भी रहबर होता है ।
      ..विवेक दुबे"निश्चल"@..
897
शरद चली विदा लेकर ।
आई बसंत अदा लेकर ।
धानी चूनर ओढ़ी धरा ने,
 कलेवर फ़िर नया लेकर ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@...
898
हे वर्ष तुझे विदा करूँ कैसे ।
ज़ख्म मिले गहरे भरूँ कैसे ।
धू धू करती काया लज़्ज़ा की ,
नारी रक्षा की शपथ पढूं कैसे ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@....
डायरी3
Blog post 15/1/20

899
जो सतत चलता गया है ।
वही तो बदलता गया है ।
ढलकर कोर क्षितिज में ,
भानू भोर सा निकलता गया है ।

900
आशाओं के बोझ तले ,
चुपचाप चली अभिलाषा ।
ज़ीवन के ज़ीवन पथ पर ,
जीव सदा एकाकी आता जाता ।

901
एक धूल भरा दिनकर सा ।
अस्तित्व हीन सा कंकर सा ।
खोज रहा ख़ुद को ख़ुद में ,
अन्तस् मन स्वयं पिरोकर सा ।

902
है नही कुछ स्पष्ट सा ।
बस इतना सा कष्ट सा ।
सामने है पट समय का ,
पीछे पटल सब दृष्ट सा ।
.... विवेक दुबे "निश्चल"@...
डायरी 3

मुक्तक 874/889

874
एक नक्श पुराना सा।
एक अक्स पुराना सा ।
काफिला-ऐ-नए दौर में,
में एक शख्स पुराना सा ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@..

874/A
कुछ नक्श पुराने से ।
कुछ अक्स पुराने से ।
काफिला-ऐ-नए दौर में,
 कुछ शख्स पुराने से ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@...

875
तू मत सोच के सब सच्चा है ।
हर रिश्ता दुनिया में अच्छा है ।
टूट रहे सच्चे सपने कच्चे से ,
एक तेरा सच भी तो कच्चा है ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@...
875/A
तू मत सोच के सब सच्चा है ।
हर रिश्ता दुनिया में अच्छा है ।
टूट रहे है कुछ सपने सच्चे से ,
एक तेरा सच भी तो कच्चा है ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@...
876
कर्म सदा तू तेरा करता जा।
 मन मनका फेरा करता जा ।
 मन अँधियारो की परिधि में,
 उजियारो का घेरा करता जा ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@..
876/A
कर्म सदा तू अपना करता जा।
 मन मनका जपना करता जा ।
 मन के अँधियारो की परिधि में,
 उजियारो की रचना करता जा ।
    ...विवेक दुबे"निश्चल"@...

 877
 ये तप्त शिलाएं वर्तमान की ,
   ठंडी होतीं अतीत हिमकण से ।
   दिन चलता उजास सँग तपते तपते ,
   साँझ जीत रही फिर दिनकर से ।
.     .....
878
क्यूँ अब तक मैं कुछ न कुछ सीख रहा ।
क्यूँ अब तक कुछ न कुछ न ठीक रहा ।

कुछ धुँधले से साये मन के उजियारों में ,
क्यूँ दिन उजियारों में कुछ न दीख रहा ।
 ......
879
क्यूँ अब तक मैं कुछ न कुछ सीख रहा ।
क्यूँ अब तक कुछ न कुछ न ठीक रहा ।

कुछ धुँधले से साये दिन के उजियारों में ,
मन के उजियारों में हाँ कुछ दीख रहा ।

     ....विवेक दुबे"निश्चल"@...
डायरी 3


880
लहरों का यूँ नसीब न रहा ।
साहिल कभी रक़ीब न रहा ।
उठते रहे तूफ़ां समंदर के दिल में,
समंदर का कोई हबीब न रहा ।
........
881
एक शाम समंदर सी ।    
 खुशियों का मंजर सी ।
  डूब रही है धीरे-धीरे ,
 देकर चाहत सुंदर सी ।
.......
882
अक़्स अश्क़ में धुल गए ।
छाँव पलकों में जल गए ।
मंजिल पा जाने से पहले ,
छाले पाँव में मचल गए ।
….
883
इस हिसाब-ऐ-दुनियाँ में ,
न कुछ जोड़ न कुछ घटा ।
रहने दे मुगालता निग़ाह का ,
पर्दा निग़ाह का तू न हटा ।
.......
884
जब कोई सहारा न हो ,
तू तब आप सहारा बन जा ।
वक़्त झुकेगा तेरे आंगे ,
तू तूफानों का प्यारा बन जा ।
.......
885
आशाओं ही के बोझ तले ,
 चुपचाप चली अभिलाषा ।
"निश्चल" ज़ीवन के पथ पर ,
 जीव सदा एकाकी चलता जाता ।
....
886
सिहर चला सन्नाटे से ।
वक़्त कटे न काटे से ।
टकरातीं लहरें सागर की ,
ज़ीवन तट ज्वर के भाटे से ।
.......विवेक दुबे"निश्चल"@...
887
कुछ चाहतें जिंदगी की ।
कुछ हसरतें जिंदगी की ।
बदलती रही तासीर अपनी,
कुछ शोहरतें जिंदगी की ।
....विवेक दुबे"निश्चल"@...

डायरी 3

888
कुछ मोहरे बिछे बिसात पे ।
 चलते चालें घात से घात पे । 
  अपने एक राजा की ख़ातिर ,
 गिरते प्यादे शेंह और मात पे ।
....
889 
अंजाम से अपने वो अंजान हैं ।
हाथ में नही तनिक भी ईमान है ।
चलते हैं साथ ले नस्लें इंसान की ,
इतना ही इंसानियत का गुमान है ।
...विवेक दुबे"निश्चल"@...
डायरी 3

कलम चलती है शब्द जागते हैं।

सम्मान पत्र

  मान मिला सम्मान मिला।  अपनो में स्थान मिला ।  खिली कलम कमल सी,  शब्दों को स्वाभिमान मिला। मेरी यूँ आदतें आदत बनती गई ।  शब्द जागते...