रविवार, 18 मार्च 2018

बदल दे तू हालात को

  ले चल सबके साथ को ।
 न भुला अपने आप को ।
        दिखता जो वो होता नही ,
        याद रख अपने आप को ।

 न सोच के पीछे     तू चलेगा ।
 जमाने की निग़ाह से छुपेगा।
          ला खींच     खुद से खुद को ।
          सामने ला तू अपने आप को । 

 न हारना हौंसले    तू कभी ,
 तू जीत अपने विश्वास को ।

         हाथों में हैं हर हालात तेरे ,
         बदल दे तू हर हालत को ।

 ..... विवेक दुबे "निश्चल"@...

कोई टिप्पणी नहीं:

कलम चलती है शब्द जागते हैं।

सम्मान पत्र

  मान मिला सम्मान मिला।  अपनो में स्थान मिला ।  खिली कलम कमल सी,  शब्दों को स्वाभिमान मिला। मेरी यूँ आदतें आदत बनती गई ।  शब्द जागते...